डबल इंजन सरकार से विकास को नई रफ्तार, 2027 में सभी सीटें जीतने का लक्ष्य : केशव मौर्य

By Liberal Media

Published On:

Date:

KUSHINAGAR | LIBERAL MEDIA

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कुशीनगर दौरे के दौरान केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार गरीबों को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया जा रहा है और एक वर्ष के भीतर तीन करोड़ दीदियों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

डिप्टी सीएम ने कहा कि हर जिले के प्रसिद्ध उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए ओडीओपी योजना चलाई जा रही है, जिसकी नकल आज देश के कई राज्य कर रहे हैं। इसके साथ ही सरकार अब “एक जनपद–एक व्यंजन” योजना के तहत कैंटीन खोलने की तैयारी कर रही है, जिससे स्थानीय व्यंजनों को पहचान मिलेगी और रोजगार बढ़ेगा।

उन्होंने मतदाता सूची के शुद्धिकरण अभियान को लेकर कहा कि यह लोकतंत्र को मजबूत करने की प्रक्रिया है, इसलिए सभी नागरिकों को अपने नाम मतदाता सूची में जुड़वाने चाहिए

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights