बाँदा | LIBERAL MEDIA
बाँदा जिले के गिरवां थाना क्षेत्र के खेरवां गांव में दबंगों द्वारा एक परिवार के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस घटना में एक महिला का हाथ टूट गया, जबकि परिवार के अन्य लोगों को भी गंभीर चोटें आई हैं।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि गांव के कुछ दबंग शराब के नशे में मोटरसाइकिल चलाते हुए घर के सामने बैठी एक बच्ची के ऊपर चढ़ाने की कोशिश कर रहे थे। बच्ची को बचाने के लिए जब उसकी मां आगे आई तो आरोपियों ने उसे गाली-गलौज करते हुए बेरहमी से पीट दिया, जिससे उसका हाथ टूट गया।
बताया जा रहा है कि जब महिला की सास और देवर बीच-बचाव करने पहुंचे, तो आरोपियों ने उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया।
पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना के बाद वे थाने में शिकायत करने पहुंचे, लेकिन वहां उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित परिवार तहसील दिवस में पहुंचकर पुलिस अधीक्षक से शिकायत की और पूरी घटना की जानकारी दी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल ने जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए है








