वाराणसी में कफ सिरप मामले से जुड़ी बड़ी कार्रवाई सामने आई है। पुलिस ने इस केस में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सभी आरोपियों के कनेक्शन कफ सिरप सिंडीकेट के सरगना शुभम जायसवाल से पाए गए हैं। पुलिस के मुताबिक यह पूरा नेटवर्क संगठित तरीके से संचालित किया जा रहा था।
: हवाला कनेक्शन उजागर, 40 करोड़ के ट्रांजैक्शन की जांच
पुलिस जांच में कफ सिरप सिंडीकेट का हवाला कनेक्शन भी सामने आया है। नकदी और गोल्ड के जरिए हवाला का कारोबार किया जा रहा था। हवाला की रकम को 50 से अधिक सेल कंपनियों में जमा कराया गया, जिनमें लगभग 40 करोड़ रुपये के ट्रांजैक्शन का खुलासा हुआ है। कारोबार को छिपाने के लिए कोड भाषा का इस्तेमाल किया जाता था, जिसमें 10 रुपये की नोट और “नीला”, “पीला” जैसे शब्दों का प्रयोग किया गया।
सरगना शुभम जायसवाल दुबई में, 38 करोड़ की संपत्ति होगी जब्त
पुलिस के अनुसार सिंडीकेट का सरगना शुभम जायसवाल फिलहाल दुबई में बताया जा रहा है, जिस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित है।








