सीपीसीपी से आम लोग बनेंगे पुलिस के सूचना साझेदार

By Liberal Media

Published On:

Date:

Liberal Media
शाहजहांपुर। पुलिस और जनता के बीच समन्वय मजबूत करने के लिए एसपी राजेश द्विवेदी ने सिटीजन पुलिस कोऑपरेशन पोर्टल (सीपीसीपी) की शुरुआत की है। इसके तहत साफ-सुथरे चरित्र वाले आम नागरिकों को पुलिस के सूचना तंत्र से जोड़ा जाएगा, जो संदिग्ध व गैरकानूनी गतिविधियों की जानकारी सीधे वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाएंगे।

सीपीसीपी से जुड़े लोग वाट्सएप के जरिए एसपी, एसपी सिटी या एसपी ग्रामीण को सूचना देंगे। सूचना तंत्र पूरी तरह गोपनीय रहेगा और थाना प्रभारी तक को स्रोत की जानकारी नहीं होगी। इसका उद्देश्य सूचना में देरी रोकना और समय रहते अपराधों पर अंकुश लगाना है।

प्रत्येक थाना क्षेत्र से नागरिकों को जोड़ा जाएगा। जिले में एक हजार लोगों को नेटवर्क से जोड़ने का लक्ष्य है, जबकि 500 लोगों के जुड़ते ही योजना लागू कर दी जाएगी। पुलिस का मानना है कि यह पहल भविष्य में बड़े अपराधों को रोकने में अहम भूमिका निभाएगी।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights