कानपुर में कानून व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेने के लिए देर रात पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल और संयुक्त पुलिस कमिश्नर (अपराध) विनोद कुमार ने टीम के साथ शहर के विभिन्न इलाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान शराब की दुकानों के आसपास खुलेआम शराब का सेवन करते पाए गए लोगों को कड़ी चेतावनी दी गई। वहीं रेलवे स्टेशन क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनका भौतिक सत्यापन भी किया गया। सीपी कानपुर ने निर्देश दिए कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सीपी कानपुर का देर रात निरीक्षण, कानून व्यवस्था पर सख्त अल्टीमेटम
Published On:
Date:








