कांग्रेस ने गांधी शहादत दिवस पर आयोजित की विचार गोष्ठी, बापू को दी श्रद्धांजलि

By Liberal Media

Published On:

Date:

शाहजहांपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन, टाउन हॉल में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने कहा कि आज देश में बापू की कमी महसूस की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे की पूजा आरएसएस और भाजपा के लोग करते हैं, जबकि गांधी जी के विचारों और उनके नाम को मिटाने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने मनरेगा का नाम बदलने को इसका उदाहरण बताया।
महानगर अध्यक्ष तकवीम हसन खान ने कहा कि महात्मा गांधी की बदौलत ही आज देश आज़ाद है और हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। यदि गांधी जी ने आज़ाद भारत का सपना न देखा होता तो आज भी देश अंग्रेजों के चंगुल में होता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर इन नापाक मंसूबों को सफल नहीं होने देगी।
इस अवसर पर बिंदेश्वरी राज, स्वर्णिका, अरुणोद मिश्रा, फुरकान अहमद कुरैशी

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights