रुद्रपुर के सिटी क्लब में “वोट चोर गद्दी छोड़ो आंदोलन” को लेकर आयोजित कांग्रेस बैठक में विवाद उस समय बढ़ गया जब पार्षद परवेज़ कुरैशी ने पार्टी पदाधिकारियों पर मुस्लिम वोटबैंक की राजनीति का आरोप लगा दिया। उन्होंने कहा कि ईदगाह भूमि विवाद व अल्पसंख्यकों के मुद्दों पर पार्टी खामोश रहती है।
इस पर महानगर अध्यक्ष ममता रानी ने मंच से ही विरोध जताया और आरोपों को निराधार बताया, जिसके बाद कार्यकर्ता दो गुटों में बंट गए और बैठक में हंगामा हो गया।
घटना के बाद रुद्रपुर कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान की चर्चा तेज हो गई है।
कांग्रेस बैठक में हंगामा—नेताओं में आरोप-प्रत्यारोप, माहौल गर्म
Published On:
Date:














