बलिया। सिकंदरपुर नगर निवासी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष ज्ञानदीप मिश्रा उर्फ नन्हे मिश्रा के असामयिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार वे सुबह खेत के लिए निकले थे, देर शाम अचेत अवस्था में मिलने पर परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मिलनसार स्वभाव और संगठन के प्रति समर्पण के लिए पहचाने जाने वाले ज्ञानदीप मिश्रा के निधन से कांग्रेस संगठन को अपूरणीय क्षति हुई है। सूचना मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ता, नेता व समर्थक उनके आवास पहुंचकर शोक संवेदना जताने लगे। कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय प्रभारी धीरेंद्र आनंद मिश्रा, नायब तहसीलदार चंद्र प्रकाश यादव एवं नगर पंचायत प्रतिनिधि विजय जायसवाल सहित कई गणमान्य लोगों ने परिवार को सांत्वना दी।








