कैंपियरगंज में विधायक खेल स्पर्धा का भव्य उद्घाटन

By Liberal Media

Published On:

Date:

गोरखपुर। कैंपियरगंज के जंगल कौड़िया स्थित महंत अवेद्यनाथ महाराज स्टेडियम में आयोजित विधायक खेल स्पर्धा का शुभारंभ विधायक फतेह बहादुर सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से नशे व मोबाइल की लत से दूर रहकर खेलों के माध्यम से शारीरिक व मानसिक विकास पर जोर देने की अपील की।
विधायक ने कहा कि खेल अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं तथा सरकार युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों की सहभागिता रही और आयोजन में स्थानीय खेल समिति व प्रशासन का सहयोग सराहनीय रहा।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights