ट्रंप ने भारत पर नए टैरिफ लगाने की धमकी दी

By Liberal Media

Published On:

Date:

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को चेतावनी देते हुए कहा है कि अमेरिका भारतीय चावल तथा कनाडाई फर्टिलाइज़र समेत कुछ कृषि उत्पादों के आयात पर नए टैरिफ लगाने पर विचार कर रहा है।

ट्रंप ने बयान में कहा कि भारत को अमेरिका में चावल डंप करने की अनुमति नहीं दी जा सकती। उन्होंने कहा- “भारत को चावल डंप करने की इजाजत क्यों है? उन्हें इसका टैरिफ देना होगा। ऐसे नहीं चलेगा।”

उन्होंने आगे कहा कि भारत को अपने कृषि निर्यात के नियमों पर पुनर्विचार करना चाहिए, अन्यथा अमेरिका कड़े व्यापारिक निर्णय लेने के लिए मजबूर होगा।
ट्रंप के इस बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय व्यापार हलकों में हलचल तेज हो गई है और विशेषज्ञ इसे वैश्विक व्यापार संबंधों में तनाव बढ़ने का संकेत मान रहे हैं।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights