लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर लगाए गए एक विवादित पोस्टर ने सियासी हलकों में हलचल मचा दी है। पोस्टर में NDA को “National Drug Defaulter Mafia Alliance” और PDA को “Paramedical and Medical College Development Alliance” बताया गया है। यह पोस्टर इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष व सपा नेता अवनीश यादव द्वारा लगाया गया है। कोडीन कफ सिरप विवाद के बीच इस पोस्टर को सरकार और सत्तारूढ़ गठबंधन पर सीधा राजनीतिक हमला माना जा रहा है। साफ है कि यह मामला अब स्वास्थ्य और कानून से आगे बढ़कर खुली राजनीतिक जंग का रूप ले चुका है।
कोडीन कफ सिरप विवाद पर सियासी पोस्टर वॉर तेज
Published On:









