सीएमओ कार्यालय में एंटी करप्शन का छापा, बाबू 10 हजार रिश्वत लेते पकड़ा गया

By Liberal Media

Published On:

Date:

मथुरा | LIBERAL MEDIA
मथुरा के सीएमओ कार्यालय में एंटी करप्शन टीम ने छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने विकलांग विभाग में तैनात बाबू शशिकांत को करीब 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
कार्रवाई के दौरान पूरे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। एंटी करप्शन टीम आरोपी बाबू को अपनी गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले गई और आगे की पूछताछ शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले भी स्वास्थ्य विभाग के एक कर्मचारी को 2 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया था।
लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों से स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार के आरोप गहराते जा रहे हैं। फिलहाल टीम मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights