गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को 137.83 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित गोरखनाथ ओवरब्रिज का लोकार्पण किया। उन्होंने पूर्ववर्ती सपा सरकार और उसके मुखिया का नाम लिए बिना माफिया से संबंध रखने वालों पर तीखा प्रहार किया और कहा कि जनता जानती है कौन माफिया पालने वाले हैं।
सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब बीमारू राज्य नहीं बल्कि रेवेन्यू सरप्लस स्टेट बन चुका है। प्रदेश का खजाना अब विकास और जनकल्याण के रूप में इंफ्रास्ट्रक्चर, मेडिकल कॉलेज, पेंशन, कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना, मुफ्त राशन और रसोई गैस कनेक्शन के रूप में जनता तक पहुंच रहा है।
गोरखपुर के हालातों का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि पहले माफियागिरी, बीमारी और अव्यवस्था थी, लेकिन अब सड़कों, एयरपोर्ट, बीआरडी मेडिकल कॉलेज और पर्यटन स्थलों में सुधार हो चुका है। ओवरब्रिज से धर्मशाला-गोरखनाथ मार्ग पर आने-जाने में राहगीरों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
सांसद रविकिशन शुक्ला ने कहा कि सीएम योगी की दूरदर्शी और विकासपरक सोच की चर्चा विश्व स्तर पर हो रही है








