कन्नौज | LIBERAL MEDIA
कन्नौज जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत पी.एस.एम. कॉलेज प्रांगण में भव्य विवाह समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 103 जोड़ों ने वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत की। इन जोड़ों में 2 मुस्लिम समुदाय के जोड़े भी शामिल रहे, जो योजना की समावेशी भावना को दर्शाता है।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि विवाह केवल दो व्यक्तियों का नहीं, बल्कि दो परिवारों के बीच विश्वास, प्रेम और संस्कारों का बंधन है।
मंत्री ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का संदेश देते हुए कहा कि राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित कर रही है, ताकि वे रोजगार मांगने वाले नहीं बल्कि रोजगार देने वाले बन सकें।
जिला समाज कल्याण अधिकारी वेद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि योजना के तहत प्रति जोड़ा ₹1 लाख की सहायता दी जाती है।
सीएम सामूहिक विवाह योजना में 103 जोड़ों का हुआ विवाह, मंत्री असीम अरुण ने दिया आशीर्वाद
Published On:








