CM बोले– बार-बार आने की नौबत न आए

By Liberal Media

Published On:

Date:

GORAKHPUR/
LIBERAL MEDIA

गोरखपुर। चार दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर के दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का भरोसा दिलाया।

जनता दर्शन में पहुंचे कई फरियादियों ने बताया कि वे एक से अधिक बार अपनी शिकायत लेकर आ चुके हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति को बार-बार यहां आने की नौबत नहीं आनी चाहिए। सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित और गुणवत्तापरक निस्तारण किया जाए।

सुबह से ही फरियादी सभागार में पहुंच गए थे, जिन्हें बैठने की व्यवस्था के तहत कुर्सियों पर बैठाया गया था। मुख्यमंत्री के पहुंचते ही उन्होंने बारी-बारी से प्रत्येक व्यक्ति के पास जाकर उनकी समस्या जानी। मुख्यमंत्री ने आवेदन पत्र लेकर स्वयं पढ़ा, फरियादियों से बातचीत की और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है ।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights