क्रिसमस डे पर दून पुलिस अलर्ट, एसएसपी ने खुद संभाली कमान

By Liberal Media

Published On:

देहरादून। क्रिसमस-डे के अवसर पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लेने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून स्वयं मैदान में उतरे। उन्होंने जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थापित ड्यूटी पॉइंटों का आकस्मिक निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसएसपी देहरादून ने क्रिसमस डे, विंटर कार्निवल और न्यू ईयर के मद्देनजर जनपद में पर्यटकों की भारी भीड़ को देखते हुए शांति, सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। सभी पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त, चेकिंग और ड्यूटी पॉइंटों पर मौजूद रहकर व्यवस्था का संचालन कर रहे हैं।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि हुड़दंग, अव्यवस्था फैलाने या यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। जनपद भर में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि जनता और प

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights