चौक कोतवाली पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया भंडाफोड़–दो सगे भाइयों सहित तीन शातिर चोर गिरफ्तार, 4 बाइक, मोपेड व चेचिस बरामद

By Liberal Media

Published On:

Date:

Liberal media
शाहजहाँपुर(ब्यूरो): चौक कोतवाली पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया भंडाफोड़
दो सगे भाइयों सहित तीन शातिर चोर गिरफ्तार, 4 बाइक, मोपेड व चेचिस बरामद
शाहजहाँपुर।
चौक कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए वाहन चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो सगे भाई शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की चार बाइकें, एक मोपेड, एक बाइक की चेचिस सहित अन्य पुर्जे भी बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार यह गिरोह लंबे समय से शहर व आसपास के क्षेत्रों में बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह का एक सदस्य ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी कर्ज में डूब गया था, जिसके बाद उसने चोरी का रास्ता अपनाया और अपने भाई व एक साथी को भी इसमें शामिल कर लिया।
इस मामले में हरदोई जिले के थाना मझिला क्षेत्र के गांव रैगवा निवासी प्रांशु उर्फ रामजी शुक्ला तथा शाहजहाँपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला मक्कू बजरिया निवासी अवनीश ने बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायतों के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और सटीक सूचना के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। गिरोह से जुड़े अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights