शाहजहांपुर | LIBERAL MEDIA
शहर के चित्रा टॉकीज परिसर में 8 मार्च से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का रविवार 15 मार्च को संत सम्मेलन और भंडारा प्रसाद वितरण के साथ भव्य समापन हो गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर कथा श्रवण किया और संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया।
कथा में वृंदावन से पधारे कथाव्यास डॉ. दामोदर दीक्षित (साहित्य, व्याकरण एवं संगीताचार्य) ने पूरे सप्ताह श्रीमद्भागवत की अमृतमयी कथा सुनाकर भक्तों को धर्म, भक्ति और सदाचार का संदेश दिया

समापन अवसर पर आयोजित संत सम्मेलन में विभिन्न स्थानों से पधारे संत-महात्माओं ने अपने प्रवचन से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। सम्मेलन में पटना विहार से स्वामी सत्यानंद जी, रायबरेली से स्वामी ज्योतिर्मयानंद जी, हरिद्वार से स्वामी अक्षयानंद जी, उरई से पंडित अवधेश दीक्षित जी, बरेली से पंडित ब्रजेश पाठक जी, पीलीभीत से पंडित शिवकुमार सुमन जी तथा बरेली से पंडित रामदुलारे त्रिगुणायत सहित अनेक संतों ने आशीर्वचन दिए।

कार्यक्रम का संचालन आचार्य रामानंद दीक्षित ने किया। संतों के प्रवचन के पश्चात उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने भी अपने उद्बोधन में विभिन्न स्थानों से पधारे संतों का आभार व्यक्त किया और धर्म व संस्कृति के संरक्षण पर जोर दिया।
इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारा प्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें सांसद, विधायक, एमएलसी, महापौर, पार्षद, ब्लॉक प्रमुख सहित शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य यजमान कमलेश कुमार खन्ना ने परिवार सहित सभी संत-महात्माओं का स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर चंद्रशेखर खन्ना (धीरू खन्ना), रागिनी खन्ना, जयप्रकाश खन्ना, रोली खन्ना, राजशेखर खन्ना, ओम शेखर खन्ना, कौस्तुभ खन्ना, डॉ. राम मेहरोत्रा, मीरा मेहरोत्रा, सोमनाथ कपूर, सरिता कपूर, ध्रुवनारायण मेहरा, सुधा मेहरा सहित अनेक श्रद्धालुओं की उपस्थिति और सहयोग रहा।








