चाइनीस मांझे पर सख्ती के आदेश बेअसर, घटनाएं जारी — लखनऊ पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल

By Liberal Media

Published On:

लखनऊ
LIBERAL MEDIA

चाइनीस मांझे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देशों के बावजूद राजधानी लखनऊ में हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मुख्यमंत्री ने सुबह ही स्पष्ट आदेश दिए थे कि चाइनीस मांझे से यदि किसी व्यक्ति की मौत होती है तो संबंधित के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाएगा, वहीं गंभीर रूप से घायल होने की स्थिति में भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री के आदेश के कुछ ही घंटों बाद लखनऊ में एक और गंभीर घटना सामने आई। आज शोएब नामक युवक की चाइनीस मांझे की चपेट में आने से मौत हो गई। इसके बाद गोमती नगर विस्तार क्षेत्र में एक रिटायर फौजी के चाइनीस मांझे से गंभीर रूप से घायल होने की सूचना भी सामने आई, जिससे शहर में दहशत का माहौल है।

लगातार हो रही इन घटनाओं ने लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप लग रहे हैं कि पुलिस जमीनी स्तर पर सख्त कार्रवाई करने के बजाय कागजी खानापूर्ति और फोटो खिंचवाने तक सीमित नजर आ रही है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights