अतरौलिया। क्षेत्र में छुट्टा गोवंश किसानों और आमजन के लिए बड़ी परेशानी बनते जा रहे हैं। अतरौलिया नगर पंचायत से सटे गोरहरपुर, हैदरपुर खास, पटेल चौक, भोराजपुर खुर्द, महरुपुर सेलहरापट्टी, छितौनी सहित कई गांवों में दर्जनों गोवंश खुलेआम घूम रहे हैं। इससे किसानों की खड़ी फसलें बर्बाद हो रही हैं और सड़कों पर दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।
पटेल चौक व संयुक्त चिकित्सालय के पास गोवंशों की मौजूदगी से आए दिन जाम की स्थिति बनती है और राहगीरों को चोट लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं। किसानों ने आरोप लगाया कि शासनादेश के बावजूद गोवंशों को गौशालाओं में सुरक्षित नहीं रखा जा रहा है।
इस संबंध में खंड विकास अधिकारी अतरौलिया आलोक कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।









