छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने युवक को पीटा, मंगलसूत्र और पैसे भी छीने

By Liberal Media

Published On:

Date:

झांसी। उल्दन थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ का विरोध करना एक परिवार को महंगा पड़ गया। पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि गांव का कमेश पटेल घर में घुसकर बहू से छेड़खानी करने लगा। विरोध पर उसने बहू का मंगलसूत्र छीन लिया।

इतने में महिला का पति पहुंचा तो दबंग ने उसके साथ भी मारपीट की और जेब में रखे लगभग 5500 रुपये लूट लिए। पीड़िता ने आरोपित पर कार्रवाई कर न्याय दिलाने की मांग की है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights