बुर्का, हेलमेट और मास्क पहनकर आने पर नहीं मिलेगा आभूषण

By Liberal Media

Published On:

Date:

वाराणसी। आभूषण दुकानों में बढ़ती चोरी और सुरक्षा को लेकर वाराणसी में स्वर्णकार समाज ने एक बड़ा कदम उठाया है। अब बुर्का, हेलमेट और मास्क पहनकर आने वाले ग्राहकों को आभूषण नहीं दिए जाएंगे। इस संबंध में काशी से एक विशेष अभियान की शुरुआत की गई है।

अभियान के तहत आभूषण की दुकानों पर साफ-साफ निर्देश वाले पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें लिखा है कि बुर्का, हेलमेट और मास्क पहनकर दुकान के अंदर प्रवेश प्रतिबंधित है। यह पोस्टर पूर्वांचल की सबसे बड़ी आभूषण मंडी की कई दुकानों पर चस्पा किए गए हैं।

स्वर्णकार समाज का कहना है कि यह कदम पूरी तरह से सुरक्षा के मद्देनजर उठाया गया है, ताकि दुकानदार और ग्राहक दोनों सुरक्षित रह सकें। इस अभियान को स्वर्णकारों का व्यापक समर्थन मिल रहा है।

आभूषण कारोबारियों ने बताया कि वाराणसी और पूर्वांचल के बाद पूरे देश में आभूषण व्यापारी इसी तरह का अभियान चलाएंगे, जिससे आभूषण व्यापार को सुरक्षित बनाया जा सके।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights