Gorakhpur | Liberal Media
गोला गोरखपुर। गोला थाना क्षेत्र के देवकली गांव में एक छात्रा से छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एंटी रोमियो पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की।
क्षेत्राधिकारी गोला, दरवेश कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार युवक ने इस घटना के लिए माफी भी मांगी है।
अब छात्रा से पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।








