चार्ज संभालते ही एसपी ने किया पैदल रूट मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

By Liberal Media

Published On:

Date:

मऊ | LIBERAL MEDIA
मऊ जनपद में नवागत पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने चार्ज संभालने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सक्रियता दिखाते हुए शहर में पैदल रूट मार्च किया।
इस दौरान उनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर, थानाध्यक्ष दक्षिण टोला सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। रूट मार्च संस्कृत पाठशाला, टीसीआई मोड़, औरंगाबाद होते हुए मिर्जाहादीपुरा तक किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, बस स्टैंड और प्रमुख प्रतिष्ठानों के आसपास पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही सड़क किनारे अतिक्रमण की स्थिति का भी निरीक्षण किया गया।
इस दौरान आमजन को सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया गया और संबंधित थाना पुलिस को ड्यूटी के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights