चंदौली जिले में देर रात एक कार शोरूम में बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। चोर पीछे के दरवाजे से शोरूम में घुसा और काउंटर में रखे करीब 44 हजार रुपये नकद चोरी कर फरार हो गया। पूरी घटना शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
चोरी की जानकारी शोरूम संचालक को सुबह शोरूम खोलने पर हुई, जिसके बाद उन्होंने सदर कोतवाली में तहरीर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से जनपद में दहशत का माहौल है। यह पूरा मामला सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कटसिला नहर इलाके का बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।








