चलती ट्रेन के नीचे आया एयरफोर्स जवान, जीआरपी ने बचाई जान

By Liberal Media

Published On:

Date:

फिरोजाबाद | LIBERAL MEDIA
फिरोजाबाद के टूंडला रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एयरफोर्स का एक जवान चलती ट्रेन के नीचे आ गया। जीआरपी की सतर्कता से जवान की जान बचा ली गई।
जानकारी के अनुसार, आगरा में तैनात एयरफोर्स का जवान दिल्ली से कोलकाता जा रही पूर्वा एक्सप्रेस में चढ़ने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन के नीचे गिर गया।
घटना होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जीआरपी ने तत्काल चेन पुलिंग कर ट्रेन को रुकवाया और जवान को पटरी के नीचे से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
गनीमत रही कि समय रहते रेस्क्यू कर लिया गया, जिससे जवान की जान बच गई। फिलहाल जवान को प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights