चलती कार बनी आग का गोला, ड्राइवर की जलकर मौत

By Liberal Media

Published On:

Date:

Agra | Liberal Media

आगरा में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां चलती कार अचानक आग का गोला बन गई। हादसे में कार चालक की जलकर मौके पर ही मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में कार में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में अचानक आग लगते ही दरवाजे लॉक हो गए, जिससे ड्राइवर बाहर नहीं निकल सका और कार में ही फंसा रह गया। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया।

सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास किए गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह घटना थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के मघटई रोड की बताई जा रही है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights