बलिया | LIBERAL MEDIA
जनपद बलिया के सीयर ब्लॉक अंतर्गत पिपरौली बड़ागांव में चकबंदी प्रक्रिया के दौरान गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। आरोप है कि भूमाफियाओं और चकबंदी विभाग की कथित मिलीभगत से धारा 20 के तहत तीन अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर दिए गए, जिनकी जानकारी संबंधित वादियों को तक नहीं है। हैरानी की बात यह है कि इन मुकदमों में 20 से 25 वर्ष पूर्व मृत व्यक्तियों को भी पक्षकार बना दिया गया है।
बेल्थरारोड चकबंदी न्यायालय में दाखिल इन मुकदमों में लगभग 120 ग्रामीणों को विपक्षी बनाया गया है। आरोप है कि न तो इन ग्रामीणों को किसी प्रकार का नोटिस भेजा गया और न ही मुकदमों की कोई सूचना दी गई। पूरा मामला तब उजागर हुआ जब 3 फरवरी को गांव निवासी राजेश कुमार चक परिवर्तन से जुड़े एक प्रकरण में चकबंदी न्यायालय पहुंचे। अभिलेखों की जांच के दौरान उन्हें इन कथित फर्जी मुकदमों की जानकारी हुई।
मामले के सामने आने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।








