चार लाख की चोरी का खुलासा, 5 घंटे में दो बाल अपचारी हिरासत में

By Liberal Media

Published On:

Date:

मंडी धनौरा/अमरोहा। थाना मंडी धनौरा पुलिस ने 4 लाख रुपये की चोरी की घटना का महज पांच घंटे में सफल खुलासा कर दिया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो बाल अपचारी अभियुक्तों को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से चोरी की पूरी रकम बरामद कर ली।

थाना प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही विशेष टीमों का गठन किया गया और तकनीकी साक्ष्यों व स्थानीय सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई की गई। पुलिस की सक्रियता से घटना का शत-प्रतिशत अनावरण और माल की बरामदगी संभव हो सकी।

पुलिस अधीक्षक ने इस सराहनीय कार्य के लिए थाना मंडी धनौरा पुलिस टीम को 15 हजार रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया और कहा कि जनपद में अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights