सीसी रोड पर अतिक्रमण से मना करने पर युवक की पिटाई, पैर हुआ फ्रैक्चर

By Liberal Media

Published On:

Date:

बांदा | LIBERAL MEDIA
बांदा जिले के गिरवां थाना क्षेत्र के छनिहा पुरवा जरर गांव में सीसी रोड पर अतिक्रमण का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि पड़ोसी दबंगों ने मिलकर युवक की लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसका पैर फ्रैक्चर हो गया।
पीड़ित दूलीचंद ने बताया कि गांव के कुछ लोग सीसी रोड पर बालू और ईंट रखकर अतिक्रमण कर रहे थे और रास्ते के सामने चबूतरे का निर्माण कर रहे थे। जब उसने इसका विरोध किया तो तीन लोगों ने मिलकर उस पर हमला कर दिया।
घटना के बाद पीड़ित ने गिरवां थाने में शिकायत की, लेकिन आरोप है कि वहां कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित युवक अपने परिवार के साथ ट्राई साइकिल से पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और पूरे मामले की जानकारी दी।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights