कैंटोनमेंट इमली रोड पर दुकानों के सामने दीवार निर्माण का विरोध

By Liberal Media

Published On:

Date:

Shahjahanpur | Liberal Media

शाहजहांपुर में कैंटोनमेंट इमली रोड पर करीब 30 दुकानों के सामने सौंदर्यकरण व पार्क के नाम पर छावनी परिषद द्वारा दीवार बनाए जाने से दुकानदारों में रोष है। दुकानदारों का कहना है कि इससे ग्राहकों का आना-जाना बंद हो जाएगा और उनकी रोजी-रोटी प्रभावित होगी।
सूचना पर सपा के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से समस्या के समाधान की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि समाधान नहीं हुआ तो समाजवादी पार्टी आंदोलन करेगी।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights