‘CA INDIA’ कार्यालय का भव्य उद्घाटन, डीपीएस राठौर और एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता ने काटा फीता

By Liberal Media

Published On:

Date:

शाहजहाँपुर। बसंत पंचमी के पावन पर्व पर शहर के युवा चार्टर्ड अकाउंटेंट उज्ज्वल गुप्ता के नए कार्यालय ‘CA INDIA’ का भव्य शुभारंभ हुआ। घंटाघर स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र के प्रथम तल पर स्थित इस आधुनिक कार्यालय का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर एवं एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
समारोह के दौरान उज्ज्वल गुप्ता के पिता शैलेश गुप्ता, माता रुचिता गुप्ता और चाचा गुंजन गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथियों ने कहा कि ‘CA INDIA’ के माध्यम से शहर के व्यापारियों और उद्यमियों को एक ही स्थान पर गुणवत्तापूर्ण वित्तीय सेवाएँ मिल सकेंगी, जो जनपद के आर्थिक विकास में सहायक होंगी।
उद्घाटन के इस अवसर पर सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. रवि मोहन, डॉ. संगीता मोहन और डॉ. पुनीत टंडन , डॉ.के.डी.सिंह , व्यापारी नेता सचिन बॉथम, उद्यमी रोहित सिंघल, मुकेश गुप्ता ‘रोमी’, कुलदीप गुप्ता , दीपक खंडेलवाल,मुकेश गर्ग, ऋषि कपूर और सीए विनय कपूर। सोनिया राठौर, मीतू अग्रवाल, अनुप्रिया ग्रोवर और रचना मोहन , शिखा गुप्ता आदि ने उपस्थित होकर उज्ज्वल गुप्ता को अपनी शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर सीए उज्ज्वल गुप्ता ने बताया कि ‘CA INDIA’ कार्यालय का उद्देश्य जीएसटी, इनकम टैक्स और ऑडिटिंग जैसी जटिल प्रक्रियाओं को सरल बनाकर व्यापारियों की मदद करना है। कार्यक्रम के अंत में सभी आगंतुकों का उज्ज्वल ने आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights