बर्रा थाना पुलिस ने कुछ ही घंटों में सुलझाया मनोज भदौरिया पर हमले का मामला, तीन आरोपी गिरफ्तार

By Liberal Media

Published On:

Date:

कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भदौरिया के आवास पर हुए हमले का पुलिस ने त्वरित खुलासा कर दिया है। बीती रात जरौली फेस-1 स्थित घर पर कार सवार नकाबपोश बदमाशों ने ईंट और देशी सुतली बम फेंककर हमला किया था।
घटना के बाद बर्रा थाना पुलिस और सर्विलांस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर जांच करते हुए कुछ ही घंटों में आरोपियों की पहचान कर ली। पुलिस ने कृष्ण सिंह परमन (जिस पर पहले से मुकदमे दर्ज हैं), ओम जायसवाल और यश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त ऑल्टो कार भी बरामद की गई है।
मामले को लेकर डीसीपी दक्षिण दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने बताया कि पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights