बुर्के में कांवड़ लेकर निकली मुस्लिम महिला, हिंदू संगठनों ने किया स्वागत

By Liberal Media

Published On:

Date:

बिजनौर।बिजनौर में उस समय लोगों का ध्यान आकर्षित हुआ जब बुर्का पहने एक मुस्लिम महिला कांवड़ लेकर गुजरती दिखाई दी। महिला की पहचान संभल निवासी तमन्ना मलिक के रूप में हुई है, जो हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रही थीं।
बताया जा रहा है कि तमन्ना मलिक संभल से कांवड़ यात्रा पर निकली हैं और बिजनौर की सड़कों से होकर गुजरीं। इस दौरान कुछ हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया।
कांवड़ यात्रा के दौरान यह दृश्य राहगीरों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights