औरैया में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार ट्रक पलटने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कंडक्टर गंभीर रूप से घायल है।
सूत्रों के अनुसार खनन अधिकारी की गाड़ी को बचाने के प्रयास में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया जा रहा है कि खनन अधिकारी ने गाड़ी आगे लगाकर ट्रक रोकने की कोशिश की, जिसके चलते ड्राइवर हड़बड़ाहट में नियंत्रण खो बैठा।
सूचना पर थाना अजीतमल पुलिस मौके पर पहुंची, घायल कंडक्टर को अस्पताल भेजा गया, जबकि मृतक चालक के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।








