बुलंदशहर। पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर बुधवार को जिले के प्रमुख बाजारों में व्यापारी और सामाजिक संगठन बंद रहे। अंसारी रोड, चौक बाजार, काला आम और रामघाट रोड जैसे क्षेत्रों में अधिकांश दुकानें बंद रहीं और व्यापारियों ने सड़कों पर नारेबाजी कर सरकार से मांग पूरी करने की अपील की।
व्यापारी सुरक्षा फोरम के अनुसार, हाईकोर्ट बेंच से लोगों को सस्ता और सुलभ न्याय मिलेगा और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिलेगा। बाजार बंद शांतिपूर्ण रहा, जबकि पुलिस और प्रशासन संवेदनशील इलाकों में सतर्क रहे। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि मांगें न माने जाने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।








