मऊ के सरायलखंसी थाना क्षेत्र में बोलेरो वाहन से पांच लोगों को रौंदे जाने की घटना के बाद आक्रोश फैल गया। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना से नाराज़ महिलाओं ने सरायलखंसी थाने का घेराव कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया।
महिलाओं का आरोप है कि समय पर कार्रवाई नहीं की गई, जिससे उनका आक्रोश बढ़ गया। पुलिस ने बोलेरो चालक को वाहन सहित हिरासत में ले लिया है। मामला ताजोपुर गांव बाबा के पूरा का बताया जा रहा है।








