बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ी अनियमितता का खुलासा, प्राइवेट गाड़ियों में घूमते दिखे प्रश्न पत्र

By Liberal Media

Published On:

Date:

Kushinagar | Liberal Media
कुशीनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पहले जिले में बड़ी लापरवाही और अनियमितता सामने आई है। आरोप है कि बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र विभागीय वाहनों के बजाय प्राइवेट गाड़ियों से भेजे जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, कुछ प्राइवेट वाहन प्रश्न पत्र लेकर सड़कों पर घूमते दिखाई दिए। बताया जा रहा है कि स्कूलों के प्रिंसिपल स्वयं प्रश्न पत्र लेकर इधर-उधर चक्कर लगाते नजर आए। जबकि नियमानुसार प्रश्न पत्रों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के तहत विभागीय गाड़ियों से ही भेजा जाना चाहिए।
सूत्रों के मुताबिक, पडरौना स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज से प्रश्न पत्र भेजे जाने थे, लेकिन प्रक्रिया में गंभीर लापरवाही बरती गई। प्रश्न पत्रों की सुरक्षा के लिए बनाए गए नियमों की खुलेआम अनदेखी होने का आरोप है।
मामले की जानकारी मिलने पर मीडिया कर्मियों ने जब सवाल उठाए तो कुछ स्कूल जिम्मेदारों द्वारा तीखी प्रतिक्रिया दिए जाने की भी चर्चा है।
गौरतलब है कि हाल ही में 700 छात्रों के बोर्ड परीक्षा से वंचित होने का मामला भी सामने आया था

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights