बीकेटी में अटल जन्म शताब्दी समारोह के तहत अटल स्मृति विधानसभा सम्मेलन आयोजित

By Liberal Media

Published On:

Date:

लखनऊ के बीकेटी विधानसभा क्षेत्र में अटल जन्म शताब्दी समारोह के अंतर्गत अटल स्मृति विधानसभा सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन का आयोजन श्रीपति लॉन में किया गया और इसकी अध्यक्षता बीजेपी जिला अध्यक्ष लखनऊ विजय मौर्य ने की। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए अटल बिहारी वाजपेई के जीवन, उनके नेतृत्व और राजनीति में उनके अनुशासन पर प्रकाश डाला।

सम्मेलन में बीकेटी विधायक योगेश शुक्ला के साथ जिले के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और सैकड़ों स्थानीय कार्यकर्ता एवं नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights