वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अपने पद संभालने के बाद पहली बार काशी का दौरा किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
मीडिया से बातचीत में पंकज चौधरी ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा कराई गई SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रक्रिया समय-समय पर होती रही है और इसमें सरकार का कोई हाथ नहीं है। उन्होंने मनरेगा में भ्रष्टाचार के सवाल पर कहा कि कमियों को दूर कर व्यवस्था को बेहतर बनाया गया है।
आगामी बजट को लेकर उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से आम जनता और जनहित को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा। समाजवादी पार्टी के PDA पंचांग पर निशाना साधते हुए पंकज चौधरी ने कहा कि बीजेपी किसी एक वर्ग या जाति की नहीं, बल्कि सर्व समाज की पार्टी है।
बीजेपी संगठन और चुनावी तैयारियों पर उन्होंने कहा कि पार्टी का कार्यकर्ता हमेशा चुनाव के लिए तैयार रहता है, यही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। ब्राह्मण विधायकों के सहभोज के सवाल पर उन्होंने दो टूक कहा कि बीजेपी हर वर्ग को सम्मान देती है








