बदायूं। बिसौली नगर में उषा इंटरनेशनल लिमिटेड के नकली इलेक्ट्रिक उत्पाद बेचने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक दुकानदार के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया।
थाना क्षेत्र के बाजार का सर्वे के दौरान नीरज इलेक्ट्रिकल्स गोदाम से नकली होलोग्राम लगे 27 मिक्सर ग्राइंडर, 20 प्रेस, 33 अन्य उपकरण बरामद किए गए। दुकानदार नीरज अग्रवाल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सभी माल को थाने में सुरक्षित रख लिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।








