औरैया (यूपी)।
कुछ दिन पहले बिस्तर पर करीब 5 फीट लंबी सांप की केंचुली, सिंदूर और चूड़ियां छोड़कर प्रेमी के साथ जाने वाली युवती के मामले में नया मोड़ आ गया है। युवती ने अदालत में बयान देते हुए कहा कि उसे याद नहीं कि वह युवक के साथ कैसे चली गई। उसने यह भी कहा कि अब वह अपने घर वापस जाना चाहती है।
गौरतलब है कि कमरे में केंचुली मिलने के बाद इलाके में तरह-तरह की अफवाहें फैल गई थीं और कुछ लोगों ने इसे अंधविश्वास से जोड़ते हुए युवती के “नागिन बनने” तक की बातें कही थीं। पुलिस और परिजनों की शिकायत के बाद मामला अदालत पहुंचा, जहां युवती के बयान ने केस को नया रुख दे दिया है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच तथ्यों के आधार पर की जा रही है और आगे की कार्रवाई अदालत के निर्देशों के अनुसार होगी।
बिस्तर पर सांप की केंचुली छोड़ प्रेमी संग भागी युवती केस में नया मोड़, कोर्ट में बोली—मुझे नहीं पता कैसे गई
Published On:
Date:








