बीसलपुर में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलकर मजदूर की मौत, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

By Liberal Media

Published On:

Date:

Liberal Media | Pilibhit

बीसलपुर। बीसलपुर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक हृदयविदारक हादसे में एक मजदूर की जान चली गई। यह दर्दनाक घटना उस वक्त हुई, जब मजदूर रोज़ की तरह काम पर जा रहा था, लेकिन किसी को क्या पता था कि पेट की आग बुझाने निकला यह सफर उसकी जिंदगी का आख़िरी सफर बन जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक रेशु, पुत्र छोटे, बीसलपुर के हबीबुल्लाह खान जनूबी का निवासी था। वह चुन्नालाल दाल वालों के यहां काम करता था और रोज़ाना चीनी की बोरियों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली लेकर दुकान जाता था। शुक्रवार सुबह भी वह ट्राली लेकर जा रहा था, तभी रास्ते में चालक को किसी काम से ट्रैक्टर रोकना पड़ा। इसी दौरान रेशु ट्राली की रस्सी ठीक कर रहा था कि अचानक ढलान के कारण ट्रैक्टर अपने आप आगे बढ़ गया।

अचानक हुए इस हादसे में रेशु ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते हजारों की संख्या में लोग एकत्र हो गए।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights