बेटे का बर्थडे मनाने के लिए रची लूट की झूठी कहानी, आरोपी गिरफ्तार

By Liberal Media

Published On:

Date:

गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र में बेटे का जन्मदिन मनाने और कर्ज चुकाने के लिए एक युवक ने पुलिस को 50 हजार रुपये की लूट की झूठी सूचना दी। डायल 112 पर सूचना मिलने के बाद पुलिस ने करीब 10 सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें कथित बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला। शक होने पर कड़ाई से पूछताछ की गई तो आरोपी सनोज निषाद ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उसकी पल्सर बाइक की सीट के नीचे छिपाए गए 50 हजार रुपये बरामद कर लिए। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि आरोपी ने अपने मालिक के पैसे हड़पने के इरादे से फर्जी लूट की सूचना दी थी। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights