बिल्सी सीएचसी में जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों ने रिश्वत न देने पर लापरवाही का लगाया आरोप

By Liberal Media

Published On:

Date:

जनपद बदायूं की बिल्सी तहसील अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर डिलीवरी के दौरान एक प्रसूता और उसके नवजात बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है और उन्होंने अस्पताल स्टाफ पर रिश्वत न देने के कारण लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप लगाया है।

बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव दिधौनी निवासी हरपाल पुत्र रामधुन अपनी पत्नी कुसुम (उम्र लगभग 35 वर्ष) को प्रसव के लिए बिल्सी सीएचसी लेकर पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि डिलीवरी कराने के नाम पर अस्पताल स्टाफ द्वारा 3000 रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे यह राशि नहीं दे सके। आरोप है कि इसके बाद स्टाफ ने इलाज में लापरवाही बरती, जिससे मृत शिशु का जन्म हुआ। इसके बाद प्रसूता कुसुम की हालत बिगड़ती चली गई और इलाज न मिलने के कारण उसकी भी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही बिल्सी कोतवाल मनोज कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights