बांगरमऊ के गहर पुरवा गांव में दो दिसंबर को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सवारी का इंतजार कर रहे 9 वर्षीय प्रिंस को एक बाइक सवार महिला ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में पहले स्थानीय स्तर पर इलाज हुआ, फिर कानपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान 3 दिसंबर को उसकी मौत हो गई। पिता कमलेश ने महिला को पुलिसकर्मी बताते हुए नाम, पता व बाइक नंबर के साथ तहरीर देकर बांगरमऊ पुलिस से कार्यवाही की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
उन्नाव: बाइक की टक्कर से घायल किशोर की मौत, पिता ने महिला पुलिसकर्मी पर लगाया आरोप
Published On:
Date:








