बिजनौर में बुर्का पहनकर घूम रहा युवक संदिग्ध हालत में पकड़ा, पूछताछ के दौरान फरार

By Liberal Media

Published On:

Date:

बिजनौर के कोतवाली शहर क्षेत्र स्थित मोहल्ला काजीपाड़ा में रविवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब ईदगाह रोड पर बुर्का पहनकर घूम रहे एक युवक को स्थानीय लोगों ने संदेह के आधार पर पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान जब बुर्का हटवाया गया तो अंदर युवक निकला, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए।
स्थानीय लोगों ने युवक से काफी देर तक पूछताछ की, इसी बीच वह भीड़ को चकमा देकर फरार हो गया। घटना इमली वाली मस्जिद के पास की बताई जा रही है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोगों का अनुमान है कि युवक या तो किसी प्रेम प्रसंग के चलते आया था या फिर किसी वारदात की फिराक में था। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights