गोरखपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में अध्यक्ष रवि प्रताप निषाद के नेतृत्व में बिजली विभाग से जुड़ी जनहित की समस्याओं को लेकर नायब तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को सात सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि बिजली बिल माफी योजना का लाभ सही ढंग से आम जनता को नहीं मिल पा रहा है, अधिकारी टालमटोल कर रहे हैं और बंद कनेक्शन नहीं जोड़े जा रहे हैं। साथ ही बिजली चेकिंग के नाम पर उत्पीड़न और न्यायालय की रोक के बावजूद स्मार्ट मीटर लगाए जाने पर भी आपत्ति जताई गई। कांग्रेस ने महंगी बिजली दरों में राहत, गरीबों को मुफ्त कनेक्शन और उपभोक्ताओं के साथ सम्मानजनक व्यवहार की मांग की है।
बिजली विभाग की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने मुख्यमंत्री को सौंपा 7 सूत्रीय ज्ञापन
Published On:
Date:








