गाजीपुर में बिजली विभाग के रिश्वतखोर जेई और सहायक लाइनमैन रंगे हाथ गिरफ्तार

By Liberal Media

Published On:

Date:

गाजीपुर में एंटी करप्शन टीम ने बिजली विभाग के अवर अभियंता इंद्रजीत कुमार और सहायक लाइनमैन प्रमोद यादव को 8 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता धर्मेंद्र यादव की तहरीर पर की गई कार्रवाई नंदगंज विद्युत पावर हाउस के पास अंजाम दी गई।

दोनों आरोपियों ने बिजली कनेक्शन पास कराने के नाम पर रिश्वत ली थी। गिरफ्तारी के बाद उन्हें गाजीपुर पुलिस को सौंपा गया है और एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एंटी करप्शन टीम की इस कार्रवाई से विभाग में खलबली मच गई है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights