बिहार में घुसपैठियों पर सख्ती की तैयारी, चुन-चुनकर बाहर भेजेंगे: अमित शाह

By Liberal Media

Published On:

Date:

अररिया (बिहार)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को बिहार के अररिया जिले में भारत-नेपाल सीमा स्थित लाठी बॉर्डर पर एसएसबी कैंप का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने का संदेश दिया।
अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि देश में अवैध रूप से रह रहे घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें चुन-चुनकर बाहर भेजा जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कोई चुनावी घोषणा नहीं, बल्कि केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता है। सीमांचल क्षेत्र में इसकी शुरुआत जल्द ही की जाएगी।
गृह मंत्री ने कहा कि सीमा सुरक्षा बलों को आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित किया जा रहा है, ताकि भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और सरकार इस दिशा में ठोस कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights